Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

         मुंबई में वेब सीरीज पोचर का ट्रेलर रिलीज

मुंबई(शिब्ली रामपुरी/दानिश खान) मलयालम- अंग्रेजी और हिंदी भाषा में 23 फ़रवरी को रिलीज होने जा रही पोचर वेब सीरीज का ट्रेलर आज अभिनेत्री आलिया भट्ट द्वारा रिलीज किया गया. कोचर फिल्म का ट्रेलर हाथियों की निर्मम और लगातार हो रही हत्या की दिल दहला देने वाली सच्चाई को बयां करता है. यह क्राईम वेब सीरीज पोचर काफी बेहतरीन होने की उम्मीद जताई जा रही है ऐसा आलिया भट्ट ने भी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बातचीत करते हुए कहा.

पोचर एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर आलिया भट्ट ने कहा कि यह सच्ची घटनाओं पर आधारित वेब सीरीज है जो सच्चाई को सामने लाती है और पूरी टीम को भरोसा है कि यह सब को पसंद आएगी. उन्होंने बताया कि यह वेब सीरीज हाथियों के दांत की अवैध तस्करी की कहानी पर आधारित है.
पोचर को एमी पुरस्कार विजेता फ़िल्म निर्माता रिची मेहता ने बनाया है. इस वेब सीरीज में निमिषा सजयन.रोशन मैथ्यू और दिब्यांदु भट्टाचार्य मुख्य भूमिका में हैं. पोचर के निर्देशक रिची मेहता ने भी मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए और इस वेब सीरीज़ के बारे में विस्तार से बताया.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *