Breaking
Sun. Jun 21st, 2026
Spread the love

रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि दिल जीत लिया है। वहीं, पिछले कई दिनों से जयंत के भाजपा में जाने की बात जोर-शोर से चल रही है। इसी को देखते हुए पहले ही लग रहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का एलान हो सकता है।चौधरी जयंत सिंह ने सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आज सीटों के बंटवारे की बात नहीं, आज धन्यवाद देने का दिन है। उन्होंने कहा कि मैं परिस्थिति को देखकर बात करता हूं। उन्होंने कहा कि अजित सिंह का अधूरा सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि ये भावुक और यादगार पल है। यह फैसला पीढ़ियों तक याद रहेगा।भाजपा में जाने की बात पर कहा कि आज किस मुंह से इन्हें इनकार करूं।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *