अखिलेश यादव ने कहा, “कांग्रेस पार्टी के साथ हमारी बातचीत आगे बढ़ेगी। हम हर पहलू पर विस्तार से चर्चा करेंगे। मैं फिर दोहराता हूं कि हम दोनों मिलकर तय करेंगे कि कौन सी पार्टी जीत सकती है, जो भी पार्टी जीतने की स्थिति में होगी, उसे वह सीट मिल जाएगी।उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की बीच सीट बंटवारे की स्थिति अभी साफ नहीं हो पाई है। हालांकि इस मामले पर मैनपुरी में अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने यूपी में सीट बंटवारे को लेकर कहा कांग्रेस पार्टी के साथ हमारी बातचीत आगे बढ़ेगी।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया

