Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

मुंबई(दानिश खान) चैंपियंस ऑफ चेंज महाराष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के बाद मशहूर फ़िल्म निर्माता निर्देशक और लेखक संदीप सिंह ने कहा कि इससे उनका हौसला और ज्यादा बढ़ा है वह और ज्यादा अच्छे तरीके से अब अपने कार्य को करेंगे.

मुंबई के ग्रैंड हयात होटल सांताक्रुज में आयोजित पुरस्कार समारोह में कई हस्तियों को सम्मानित किया गया जिसमें संदीप सिंह का नाम भी शामिल है. इस दौरान एक बातचीत में संदीप सिंह ने कहा कि कोई भी पुरस्कार हो उससे इंसान का हौसला ही बढ़ता है और ऐसा ही मुझे अनुभव हो रहा है कि इस पुरस्कार से मेरे अंदर एक नए जोश का संचार हुआ है.
संदीप सिंह को इस दौरान हिंद समर्थन समाचार पत्र की एक प्रति भी भेंट की गई जिस पर उन्होंने खुशी का इज़हार किया. संदीप सिंह द्वारा लिखित निर्देशित फिल्म सफेद कुछ समय पहले ही रिलीज हुई थी जिसको दर्शकों का काफी प्यार मिला और यह फिल्म काफी सराही गई.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *