Breaking
Sun. Jun 21st, 2026
Spread the love

मुंबई(शिब्ली रामपुरी/दानिश खान) मुंबई में चैंपियंस ऑफ़ चेंज महाराष्ट्र पुरस्कार समारोह के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया जिसमें कई हस्तियों को यह अवार्ड देकर सम्मानित किया गया.

 

मुंबई के ग्रैंड हयात होटल सांताक्रुज में आयोजित इस पुरस्कार समारोह में यूपी के पूर्व राज्यपाल राम नाइक. पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे. भारतीय क्रिकेट कमेंटेटर एवं पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर. अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी. फराह खान.अभिनेता सोनू सूद.निर्माता निर्देशक अब्बास मस्तान. अर्जुन रामपाल और मनोज वाजपेयी आदि समेत कई हस्तियों को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया.

 

चैंपियंस आफ चेंज महाराष्ट्र पुरस्कार मूल रूप से चैंपियंस ऑफ़ चेंज राष्ट्रीय पुरस्कार आयोजन का एक राज्य संस्करण है जो कि साहस.सामुदायिक सेवा और समावेशी सामाजिक विकास के मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में व्यक्तिगत और संगठनों द्वारा किए गए महान कार्यों को सम्मान करने का लक्ष्य लेकर आयोजित किया जाता है.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *