Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
गुजरात के खोडलधाम ट्रस्ट कैंसर अस्पताल के शिलान्यास कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए पीएम मोदी -
Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

गुजरात के खोडलधाम ट्रस्ट कैंसर अस्पताल के शिलान्यास कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार कैंसर के मरीजों के लिए परेशानी मुक्त इलाज सुनिश्चित कर रही है। बीते नौ सालों में देश में करीब 30 नए कैंसर अस्पताल विकसित किए गए हैं। 10 नए कैंसर अस्पतालों में काम चल रही है। गुजरात ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी प्रगति की है। आज गुजरात एक बड़े मेडिकल हब में तब्दील हो गया है। 2002 तक गुजरात में सिर्फ 11 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन आज इनकी संख्या बढ़कर 40 हो गई है। इन 20 सालों में एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़कर पांच गुनी हो गई है। प्रधानमंत्री ने कहा ‘देश के विकास के लिए  लोगों का स्वस्थ रहना जरूरी है। हमने आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए शुरू की है। इस योजना से अब तक छह करोड़ लोग लाभान्वित हो चुके हैं। सरकार ने 10 हजार जन औषधि केंद्र भी खोले हैं, जहां लोगों को 80% डिस्काउंट पर दवाइयाँ मिल रही हैं। सस्ती दवाइयों की वजह से ग़रीब के तीस हजार करोड़ रुपये खर्च होने से बचे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के खोडलधाम ट्रस्ट कैंसर अस्पताल के शिलान्यास कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। इस दौरान अपने  संबोधन में पीएम मोदी ने कहा यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है कि मैं खोडलधाम की पवित्र धरती और इसके श्रद्धालुओं से जुड़ रहा हूं। समाज कल्याण के लिए श्री खोडलधाम ट्रस्ट आगे आया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *