Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

मुंबई(दानिश खान) मुंबई में रहस्य और रोमांच से भरपूर फिल्म नव्य चक्र की विशेष स्क्रीनिंग में जहां फिल्म के सभी कलाकार मौजूद रहे वहीं मीडिया जगत के भी काफी लोग फिल्म देखने के लिए पहुंचे.

फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए और कहा कि काफी मेहनत के बाद यह फिल्म सामने आई है और इसके बाद इसके कुछ और पार्ट भी हम ला रहे हैं और दर्शकों से हमें उम्मीद है कि यह फिल्म उनको काफी पसंद आएगी. फिल्म में जितेंद्र बोहरा तुषार कावले.प्रतीक्षा सिंह.क्षितिज पवार और जेसिका यादव मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म देखने के बाद मीडिया से जुड़े लोगों ने फिल्म को काफी सराहा और कहा कि यह एक अच्छी फिल्म है और ऐसी फिल्में बननी चाहिए क्योंकि इसकी कहानी बिल्कुल हटकर है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *