Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

ओमराजे निंबालकर ने आज औपचारिक घोषणा की है कि वो एकनाथ शिंदे के साथ, शिवसेना में जा रहे हैं। धाराशिव के सांसद ओमराजे निंबालकर ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी कार्यकर्ताओं को लगातार हार का सामना करना पड़ा और सत्ता में न होने के कारण आम जनता के विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। कार्यकर्ताओं और करीबी सहयोगियों से चर्चा के बाद उन्होंने निर्णय लिया है कि जनता के कामों को गति देने के लिए वे शिंदे शिवसेना में शामिल होंगे और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में काम करेंगे।

ओमराजे निंबालकर ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है, कि सत्ता पक्ष के साथ जा रहे हैं। सत्ता का इस्तेमाल कैसे करना है, इसका बेहतरीन उदाहरण आपको दिखाएंगे लेकिन कोई भी मातोश्री को लेकर अपशब्द ना कहे।महाराष्ट्र की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है और शिवसेना (UBT) को बड़ा झटका लगा है। धाराशिव से शिवसेना (UBT) के लोकसभा सांसद ओमराजे निंबालकर ने एकनाथ शिंदे के साथ जाने की औपचारिक घोषणा कर दी है यानी वह अब शिंदे शिव सेना का हिस्सा होंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *