Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

ईरान की फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, दिवंगत खामेनेई के लिए अंतिम विदाई समारोह 4 और 5 जुलाई को तेहरान के इमाम खुमैनी प्रार्थना स्थल पर आयोजित किए जाएगा। साथ ही 6 जुलाई को तेहरान में एक जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद 7 जुलाई को पवित्र शहर क़ोम में और 9 जुलाई को मशहद में समारोह होंगे। अयातुल्ला अली खामेनेई के शव को मशहद के इमाम रज़ा के पवित्र तीर्थस्थल में दफनाया जाएगा। ईरान और अमेरिका युद्ध अभी भी चल रहा है। दोनों ओर से हवाई हमले हो रहे हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को कई महीनों से बंद रखा गया है। हालांकि, आज दोनों देशों के बीच शांति वार्ता में अंतिम मुहर लगने वाली है। लंबे समय से चला आ रहा ये युद्ध समाप्त हो सकता है। इस बीच, ईरानी अधिकारियों ने दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के विदाई समारोह, जुलूस और अंतिम संस्कार की तारीखों की घोषणा कर दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *