Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
कंगना ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से फिल्म को मिली गर्मजोशी भरी तारीफ पर खुशी जताई -
Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

कंगना ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से फिल्म को मिली गर्मजोशी भरी तारीफ पर खुशी जताई

स्क्रीनिंग के बाद कंगना ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से फिल्म को मिली गर्मजोशी भरी तारीफ पर खुशी जताई, एक्ट्रेस ने कहा, “जब मैंने उन्हें इस स्क्रीनिंग के लिए इनवाइट करने के लिए फोन किया, तो उन्होंने तुरंत हां कह दिया, और मैं हमेशा उनकी आभारी रहूंगी.

राजधानी दिल्ली में एक खास इवेंट में इस फ़िल्म की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी पहुंची थीं. ‘भारत भाग्य विधाता’ को देखने के बाद सीएम रेखा ने इसका फर्स्ट रिव्यू भी शेयर किया है.मंगलवार को दिल्ली में कंगना की फ़िल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग हुई थी. इस स्क्रीनिंग में फ़िल्म इंडस्ट्री के लोगों, नेताओं और दूसरे मेहमानों समेत कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. इनमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी थीं, जो फ़िल्म देखने के लिए वहां पहुंची थीं. स्क्रीनिंग के बाद, दिल्ली की सीएम ने कंगना की अपकमिंग फ़िल्म की जमकर तारीफ़ की. उन्होंने फ़िल्म को “शानदार” बताया और इसमें दिखाए गए साहस, त्याग और इंसानियत की सराहना की. फ़िल्म की कहानी कहने के अंदाज से प्रभावित होकर उन्होंने इसे दिल्ली में टैक्स-फ़्री करने की बात भी कही.

रेखा गुप्ता ने रिव्यू शेयर करते हुए कहा, “भारत भाग्य विधाता’ एक बेहतरीन फ़िल्म है और यह एक बहुत ही अहम विषय पर बनी है. फ़िल्म बताती है कि समर्पण, सेवा और देशभक्ति सिर्फ़ वर्दी पहनने वालों तक ही सीमित नहीं है. यह भावना हमारे देश के हर नागरिक के अंदर होती है और जब सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है, तो हर भारतीय देश की मदद के लिए आगे आता है. मैं लोगों से यह फ़िल्म देखने की अपील करूंगी, मैं यह भी बताना चाहती हूं कि दिल्ली सरकार इस फ़िल्म को शहर में टैक्स-फ़्री करेगी ताकि हर नागरिक ‘भारत भाग्य विधाता’ देख सके.”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *