Breaking
Sun. Jun 7th, 2026
Spread the love

सलीम कुमार ने 2010 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। साथ ही मलयालम सिनेमा की  322 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘Koodothram’ में सलीम आखिरी बार नजर आए थे। इससे पहले बीते साल 2025 में सलीम ने 3 फिल्मों में काम किया था। रेचल, आजादी और एक और फिल्म में सलीम ने दमदार रोल प्ले किए थे। सलीम ने साल 1997 में फिल्म उद्योग में अपना सफर शुरू किया। बाद में वे मलयालम सिनेमा में कॉमेडी और सीरियस दोनों तरह के किरदारों में अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए पहचाने गए। अपने करियर के दौरान उन्हें केरल सरकार ने भी 4 बार राज्य पुरस्कारों से सम्मानित किया है। मलयालम सिनेमा के दिग्गज एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सलीम कुमार का इलाज के दौरान निधन हो गया है।  बीते रोज उन्हें  कोच्ची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली है। सलीम के निधन ने मलयालम सिनेमा में शोक की लहर ला दी है। अस्पताल में भी उनके परिवार और करीबियों की बड़ी संख्या देखने को मिली है। कोच्ची के अस्पताल में भर्ती सलीम कुमार को अपने घर अंतिम दर्शन के लिए ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक बीते कुछ समय पहले उनका लवर ट्रांसप्लांट भी किया गया था।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *