Breaking
Sun. Jul 26th, 2026
Spread the love

बॉक्स ऑफिस पर ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ से कड़ी टक्कर मिल रही है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने शनिवार को हिंदी शो से 2 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। साथ ही हॉलीवुड फिल्म ‘ऑब्सेशन’ भी रिलीज हुई है, जिसने शनिवार को 4.71 करोड़ की कमाई की।इंडस्ट्री बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने दूसरे दिन 6.25 करोड़ की कमाई की। यह पहले दिन की कमाई 7.50 करोड़ के मुकाबले कम है। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 16.38 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 13.75 करोड़ हो गया है।’है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ चुका है, जो पहले दिन की कमाई से कम है। वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक-कॉमेडी ने इस हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिसे अच्छे रिव्यू नहीं मिले और बॉक्स ऑफिस पर इसकी ओपनिंग भी फीकी रही।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *