Breaking
Sun. Jul 26th, 2026
Spread the love

निहलानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्में बनाईं, जिनमें ‘आंखें’, ‘अंदाज’, ‘तलाश’, ‘रंगीला राजा’, ‘हथकड़ी’, आंधी तूफान, इल्जाम, आग ही आग, पाप की दुनिया, गुनाहों का फैसला, आग का गोला, मिट्टी और सोना, आंधियां, घायल, शोला और शबनम, दिल तेरा दीवाना और ‘जूली 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं। वो दो फिल्मों के स्क्रीनप्ले राइटर भी रहे, जिसमें ‘अनाड़ी इस बैक’ और ‘रंगीला राजा’ शामिल हैं।बॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आई है। फिल्म इंडस्ट्री एक और दिग्गज को खो दिया है। फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन (CBFC) के चेयरमैन पहलाज निहलानी अब इस दुनिया में नहीं रहे। 76 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। कुछ वक्त से उनकी तबीयत नासाज चल रही थी और वो लिवर संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। पहलाज निहलानी ने अपने लंबे करियर में कई सितारों की किस्मत चमका दी, कुछ को उन्होंने स्टार बना दिया, इस लिस्ट में गोविंदा, अक्षय कुमार और सनी देओल जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *