अखिलेश ने कांग्रेस के साथ गठबंधन पर कहा, समाजवादी पार्टी ने बहुत सारे गठबंधन किए हैं और जो जोड़ता है वही आगे बढ़ता है। समाजवादी पार्टी का गठबंधन करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा है।समाजवादी पार्टी बसपा के साथ भी गठबंधन में रही है और अब इंडिया गठबंधन में है, जो कांग्रेस पार्टी के साथ है, ये वही गठबंधन है, वही गठबंधन है जो पहले से हमारा गठबंधन है, उसमें मुझे कोई बदलाव होता नजर नहीं आ रहा है।अखिलेश के मुताबिक कांग्रेस ने 181 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। वहीं, सीटों के बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन के दो घटक दलों, सपा और कांग्रेस की बैठक 17 नवंबर को होने वाली है। इस बैठक में सपा और कांग्रेस के बड़े नेता शामिल होंगे और चर्चा के बाद सीट बंटवारा तय होगा। इस बैठक में अखिलेश यादव शामिल हो सकते हैं।

