असम के काजीरंगा में मिनीबस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हैं। मृतकों में कई कॉलेज छात्र, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

