Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
ED की टीम ने जेल से बाहर आते ही आजम खान को हिरासत में ले लिया -
Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

ED की टीम ने जेल से बाहर आते ही आजम खान को हिरासत में ले लिया

मनी लांड्रिंग के आरोप में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने उन्हें जेल के गेट पर ही गिरफ्तार कर लिया। टीम उन्हें अपने साथ गाजियाबाद ले गई है। गिरफ्तारी के दौरान जेल के गेट पर आजम खान के समर्थकों ने ईडी के खिलाफ हाय-हाय के नारे लगाए।
धक्का-मुक्की के बीच बड़ी संख्या में पुलिस व सीआरपीएफ के जवान मुस्तैद रहे। आजम खान के साथ जेल से रिहा हुए उनके बेटा अब्दुल्ला समर्थकों के बीच अपने घर पहुंच गए।दो पैन कार्ड बनवाने और उनका लाभ लेने के मामले में आजम खान और उनके बेटे को पिछले वर्ष 17 नवंबर को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल से सात-सात साल की सजा सुनाई गई थी। तभी से वह जिला कारागार में बंद थे।दो पैन कार्ड मामले में लगभग साल भर से जेल में बंद आजम खान रिहा होते ही गिरफ्तार हो गए।शाम सात बजे के बाद आजम और अब्दुल्ला जेल के गेट से बाहर निकले। इसी दौरान ईडी के अधिकारियों ने आजम खान को उनके गिरफ्तारी वारंट दिखाए और अपनी गाड़ी में बैठाकर चले गए।
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में सरकारी धन का दुरुपयोग करने के मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने आजम खान और उनके जौहर ट्रस्ट समेत पांच फर्मों के खिलाफ अजीम नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।रामपुर में सपा नेता आजम खान की रिहाई की उम्मीद के बीच ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और डासना जेल ले गई। वहीं, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम देर शाम जेल से रिहा हो गए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *