उद्धव ठाकरे आगे बोले कि अगर आप यह सवाल पूछने वाले हैं कि ये लोग सत्ता परिवर्तन करना चाहते हैं, तो मेरा भी आपसे एक सवाल है कि आपने दिल्ली में हजारों पुलिसकर्मियों को लाकर क्यों तैनात किया है? क्या उन्हें नवरात्रि में डांडिया खेलने के लिए बुलाया है? ऐसी राजवट के खिलाफ आवाज उठनी ही चाहिए और इसी उद्देश्य से हम सब एक साथ खड़े हैं।मुंबई में एक कार्यक्रम में शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रशांत भूषण के ‘रेजीम चेंज’ यानी सत्ता परिवर्तन के बयान का समर्थन किया। वाई. बी. चव्हाण सेंटर के रंगस्वर सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर चुनाव के जरिए अपनी राय व्यक्त करने और आंदोलन करने का अधिकार छीना जा रहा है, तो हम इस सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए ही खड़े हैं।उद्धव ठाकरे, प्रशांत भूषण के ‘रेजीम चेंज’ वाले बयान के समर्थन में उतर आए हैं। ठाकरे बोले कि सत्ता परिवर्तन के लिए सभी को साथ आना होगा।

