अखिलेश ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘अपने कबीले से जो दगा करता है बंदा, दूसरे इस्तेमाल कर लेते हैं उसका कंधा।’ उन्होंने आगे कहा कि जिस पार्टी के टिकट पर विधायक चुनाव जीते, जब वे उसी के नहीं हुए, तो जहां अब गए हैं, वहां भी प्रत्याशी नहीं बन पाएंगे। अखिलेश के इस बयान को 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।समाजवादी पार्टी के 3 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए उन पर निशाना साधा है।अमेठी की गौरीगंज सीट से विधायक राकेश प्रताप सिंह, अयोध्या की गोसाईंगंज सीट से विधायक अभय सिंह और जालौन की कालपी सीट से विधायक विनोद चतुर्वेदी को बीजेपी में शामिल कराने का कार्यक्रम अमेठी में हुआ। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद रहीं। बीजेपी में शामिल होने वाले तीनों विधायकों ने अखिलेश पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस दिन अखिलेश ने सभी विधायकों को राम मंदिर जाने से रोका था, उसी दिन उन्होंने सपा छोड़ने का फैसला कर लिया था।
समाजवादी पार्टी के 3 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए उन पर निशाना साधा

