ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संकल्प शर्मा ने बताया कि चकेरी थाना क्षेत्र में मोहित नाम के युवक के साथ लूट की घटना हुई थी। तीन बदमाशों ने उसे ऑटो में बैठाया और फिर सुनसान इलाके में ले गए। वहां आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन और करीब 200 रुपये छीन लिए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।डीसीपी ईस्ट और चकेरी थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों आयुष, उपेंद्र और विपिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर ऑटो में सवारी बैठाकर उसे सुनसान जगह ले जाते थे और मौका देखकर लूटपाट करते थे। पुलिस अब आरोपियों से जुड़े अन्य संभावित मामलों की भी जानकारी जुटा रही है।उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाल मामला सामने आया है। शहर में ऑटो में सवारी बैठाकर लूटपाट करने वाले गैंग का ईस्ट जोन पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बदमाशों ने एक युवक को ऑटो में बैठाने के बाद सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन व नकदी लूट ली। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने इसी तरह की एक अन्य वारदात को भी अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
यूपी के कानपुर में पुलिस ने ऑटो में सवारी को लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश किया

