Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
मुंबई के तीन ब्लड बैंकों के लाइसेंस निलंबित- रक्तदान शिविर में घड़ियां बांटे जाने के बाद FDA ने कार्रवाई की -
Breaking
Thu. Oct 15th, 2026

मुंबई के तीन ब्लड बैंकों के लाइसेंस निलंबित– रक्तदान शिविर में घड़ियां बांटे जाने के बाद FDA ने कार्रवाई की

मुंबई के अल्टामाउंट रोड स्थित यंग स्टार कमेटी ने अप्रैल 2026 के आसपास रक्तदान शिविर आयोजित किया था। शिविर के विज्ञापन में रक्तदाताओं को टाइटन कंपनी की घड़ियां उपहार में देने की बात कही गई थी। राष्ट्रीय रक्त संक्रमण परिषद (NBTC) के स्वैच्छिक रक्तदान संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुसार, रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को किसी भी तरह का उपहार देना प्रतिबंधित है।शुरुआत में शिविर के आयोजकों और इसमें शामिल ब्लड बैंकों ने उपहार वितरण की जानकारी नहीं होने की बात कही थी। हालांकि, FDA की जांच के दौरान कुछ रक्तदाताओं से संपर्क किया गया, जिन्होंने घड़ियां उपहार में मिलने की पुष्टि की। इसके बाद FDA ने 22 अगस्त 2026 को संबंधित ब्लड बैंकों का निरीक्षण किया। सामने आई खामियों को लेकर 2 सितंबर 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। संबंधित ब्लड बैंकों की व्यक्तिगत सुनवाई भी हुई। उनके स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर लाइसेंस निलंबित करने का फैसला लिया गया।महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को टाइटन कंपनी की घड़ियां उपहार में दिए जाने के मामले में मुंबई के तीन ब्लड बैंकों के खिलाफ कार्रवाई की है। स्वैच्छिक रक्तदान के दौरान रक्तदाताओं को उपहार देने पर रोक संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने के बाद प्रशासन ने तीनों ब्लड बैंकों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। FDA के अनुसार, कार्रवाई की जद में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड सेंटर, मुंबई; डीन ग्रांट मेडिकल कॉलेज एवं सर जे.जे. समूह अस्पताल का ब्लड सेंटर, भायखला; और बी.वाई.एल. नायर चैरिटेबल अस्पताल ब्लड सेंटर, मुंबई सेंट्रल शामिल हैं।महाराष्ट्र FDA के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने कहा कि रक्तदान सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता की सेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। रक्तदान के लिए किसी भी तरह के उपहार या प्रलोभन का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सभी ब्लड बैंक लागू कानूनी प्रावधानों और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।FDA ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड सेंटर का लाइसेंस पांच दिनों के लिए, जबकि डीन ग्रांट मेडिकल कॉलेज एवं सर जे.जे. समूह अस्पताल तथा बी.वाई.एल. नायर चैरिटेबल अस्पताल के ब्लड सेंटरों के लाइसेंस तीन-तीन दिनों के लिए निलंबित किए हैं। हालांकि, डीन ग्रांट मेडिकल कॉलेज एवं सर जे.जे. समूह अस्पताल और बी.वाई.एल. नायर चैरिटेबल अस्पताल के ब्लड सेंटरों ने निलंबन आदेश के खिलाफ राज्य सरकार के समक्ष अपील दायर की है। प्रेस नोट के अनुसार, दोनों को निलंबन आदेशों पर अंतरिम स्थगन मिला है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *