सीएम योगी ने अधिकारियों को पंडालों में फायर सेफ्टी, एंट्री और एग्जिट गेट के साथ ही बिजली के इंतजाम की जांच करने को कहा है। साथ ही उन्होंने इमरजेंसी एग्जिट की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने और सभी अधिकारियों को फील्ड में रहकर निगरानी करने का निर्देश दिया है।कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना के बाद यूपी सरकार भी अलर्ट मोड में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को जरूरी निर्देश दिए हैं। पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान को निर्देश
सभी अधिकारी पंडालों में अग्नि सुरक्षा की जांच करें
डीएम , कप्तान एंट्री व एग्जिट पॉइंट की जांच करे
इमरजेंसी एग्जिट के लिए पर्याप्त व्यवस्था करा ले
सभी अधिकारी विद्युत व्यवस्था की जांच करा ले
सभी अधिकारी फील्ड में रहें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को जरूरी निर्देश दिए

