Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं -
Breaking
Mon. Nov 9th, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने लेख में आडवाणी के जीवन के विभिन्न पड़ावों का जिक्र किया है। उन्होंने विभाजन के दौरान झेली गई मुश्किलों और नए सिरे से जीवन शुरू करने के उनके संघर्ष को याद किया। साथ ही जनसंघ को मजबूत करने और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा की है।

पीएम मोदी ने इस अवसर को व्यक्तिगत रूप से बहुत भावुक कर देने वाला बताया। उन्होंने लिखा कि मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे हमेशा आडवाणी जी का स्नेह, सान्निध्य और मार्गदर्शन मिलता रहा है। आज उनके साथ बिताए हुए अनगिनत पल, उनसे जुड़ी कितनी ही स्मृतियां मन में उमड़ रही हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने दिल्ली स्थित आडवाणी के आवास पर पहुंचे और इस खास मौके पर उन्हें उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी आज रविवार, 8 नवंबर को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने एक विशेष लेख लिखकर भारतीय राजनीति और देश के विकास में आडवाणी के योगदान को याद किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *