मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने भी वायरल वीडियो का संज्ञान लिया। शिकायत और उपलब्ध वीडियो के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को नामजद किया है। पुलिस ने जुनैद कुरैशी, जीशान कुरैशी, आसिफ कुरैशी और सफीक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे की संख्या 319/26 बताई गई है।यूपी के झांसी में कुछ युवकों की क्रूरता का एक वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। युवकों पर मनोरंजन और वीडियो बनाने के नाम पर एक बेजुबान जीव के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ युवक एक जिंदा चूहे को रस्सी से बांधकर गेट पर लटकाते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद चूहे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा देते हैं। इस पूरी घटना को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड भी किया गया है।वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वायरल फुटेज में दिखाई दे रही हरकत ने पशु-पक्षियों के प्रति इंसानी संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस बेजुबान जीव को अपनी पीड़ा बताने तक का मौका नहीं मिलता, उसके साथ इस तरह की क्रूरता किए जाने को लेकर लोगों में नाराजगी है।

