राहुल गांधी ने गोवा के मडगांव में कहा, “पूरा देश जानता है कि CEC ज्ञानेश कुमार वोट चोरी को अंजाम देते हैं और अमित शाह तथा PM मोदी उनका समर्थन करते हैं।राहुल ने कहा, “कांग्रेस संविधान की रक्षक है; प्रधानमंत्री, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार जानते हैं कि वे हमसे बच नहीं सकते।”लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस समय गोवा में हैं। उन्होंने दक्षिण गोवा के मडगांव में कांग्रेस की ‘गोय राखोन यात्रा’ में हिस्सा लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ 2 किलोमीटर तक पैदल चले। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “पहले हमारे पास विश्व-स्तरीय शिक्षा प्रणाली हुआ करती थी, लेकिन अब छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल किया जा रहा है।मडगांव में राहुल ने कहा, “मैं आपको एक दिलचस्प बात बताता हूं, मेरे खिलाफ मानहानि के 45 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इनमें अमित शाह, मोदी जी और अन्य लोगों से जुड़े मामले शामिल हैं। कुल मिलाकर ये 45 मामले हैं। फिर भी, मैं हर मंच से कहता हूं कि नरेंद्र मोदी वोट चुराते हैं, और ऐसा कहने के लिए मेरे खिलाफ कभी कोई मामला दर्ज नहीं किया जाता। क्या आप जानते हैं क्यों? क्योंकि उन्हें डर है कि अगर वे खास तौर पर वोट चोरी करने को लेकर कोई मामला दर्ज करते हैं, तो यह एक बड़ी कानूनी लड़ाई बन जाएगी, और वे खुद ही इसमें फंस जाएंगे।

