मानवता की मिसाल दो मुस्लिम भाइयों ने क़ायम की है.
केरल में रज्जाक और सुलेमान नाम के दो मुस्लिम भाइयों ने 50 साल तक कल्याणी अम्मा नाम की बुजुर्ग महिला की अपनी मां की तरह सेवा की.
85 वर्ष की उम्र में जब उनका निधन हुआ, तो दोनों भाइयों ने बेटों का फर्ज निभाते हुए उनकी आखिरी इच्छा के मुताबिक उन्हें अंतिम विदाई दी. इस घटना की तारीफ करते हुए केरल के नेता मुख्यमंत्री वी.डी सतीशन ने कहा कि यही केरल की असली इंसानियत और भाईचारा है.

