दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को CrPC की धारा 160 के तहत नोटिस भेजा है। उन्हें अपनी सुविधा के अनुसार जांच अधिकारी से मिलने के लिए तारीख और जगह तय करने की छूट दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उन्हें इस मामले में शिकायतकर्ता की ओर से गवाह के तौर पर नोटिस दिया गया है।पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने 13 साल पुराने एक मामले में नोटिस जारी किया है। पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल होने और जांच अधिकारी को सहयोग देने के लिए कहा है। यह मामला 9 अप्रैल 2013 को दिल्ली के संसद मार्ग थाने में दर्ज एक FIR से जुड़ा है।दरअसल, 9 अप्रैल 2013 को दिल्ली में ममता बनर्जी और अमित मित्रा (पश्चिम बंगाल के तत्कालीन वित्त मंत्री) को घेरकर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने विरोध प्रदर्शन किया था। नीति आयोग के सामने प्रदर्शन किया गया था। घटना में अमित मित्रा के साथ बदसलूकी हुई थी। तत्कालीन एसएफआई के महासचिव और राज्य के वर्तमान नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी उस मामले में गिरफ्तार हुए थे। उसी जांच में ममता बनर्जी से सहयोग मांगते हुए जांच अधिकारी ने नोटिस दिया। ममता बनर्जी से समय मांगा गया है।

