प्रधानमंत्री मोदी ने अपने लेख में आडवाणी के जीवन के विभिन्न पड़ावों का जिक्र किया है। उन्होंने विभाजन के दौरान झेली गई मुश्किलों और नए सिरे से जीवन शुरू करने के उनके संघर्ष को याद किया। साथ ही जनसंघ को मजबूत करने और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा की है।
पीएम मोदी ने इस अवसर को व्यक्तिगत रूप से बहुत भावुक कर देने वाला बताया। उन्होंने लिखा कि मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे हमेशा आडवाणी जी का स्नेह, सान्निध्य और मार्गदर्शन मिलता रहा है। आज उनके साथ बिताए हुए अनगिनत पल, उनसे जुड़ी कितनी ही स्मृतियां मन में उमड़ रही हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने दिल्ली स्थित आडवाणी के आवास पर पहुंचे और इस खास मौके पर उन्हें उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी आज रविवार, 8 नवंबर को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने एक विशेष लेख लिखकर भारतीय राजनीति और देश के विकास में आडवाणी के योगदान को याद किया है।

