अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात 22 अक्टूबर को होने की बात सामने आई है। इसको लेकर कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के रामपुर दौरे का कार्यक्रम सामने आया है। इसके मुताबिक, 22 अक्टूबर को सपा अध्यक्ष रामपुर आएंगे। दोपहर 12:30 बजे उनका हेलीकॉप्टर जौहर विश्वविद्यालय में लैंड करेगा। इसके बाद 12:45 बजे वे जिला जेल में आजम खान से मुलाकात करेंगे। जेल से निकलने के बाद अखिलेश यादव आजम खान के घर जाएंगे। वहां तंजीन फातिमा और उनके बेटे अदीब खान से मुलाकात करेंगे। अखिलेश यादव के दौरे को यूपी चुनाव 2027 को लेकर अहम माना जा रहा है।त्तर प्रदेश के रामपुर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। दरअसल, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का रामपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात को लेकर तिथि सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर जेल में पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात कर सकते हैं। इसको लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अखिलेश यादव का कार्यक्रम सामने आने के बाद रामपुर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पिछले दिनों रामपुर में मुस्लिम वोट बैंक को लेकर जबरदस्त खींचतान मचती दिखी है। ऐसे में अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात को अहम माना जा रहा है।

