AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक जनसभा को संबोधित किया. अपने संबोधन में ओवैसी ने कहा, ‘अब हम किसी नेहरू, गांधी या यादव को अपना नेता नहीं बनाएंगे. हमारे सफों में ये नौजवान बेटे और बेटियां खड़ी होंगी और मैं जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि मुस्लिम नौजवानों में भी उतनी काबिलियत है, जितने अन्य समुदायों के नौजवानों में हैं.’
उन्होंने कहा, ‘मुस्लिम नौजवानों में भी काबिलियत है, लेकिन उन्हें प्लेटफॉर्म नहीं दिया जाता है. मजलिस उन्हें प्लेटफॉर्म दे रही है कि आओ, बेटों और बेटियों… नेता बनो, भारत की खियादत करो, कमजोरों को इंसाफ दिलाओ.

