ये तीनों आरोपी टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद से फरार हुए थे। यह भी जानकारी मिली है कि फरार आरोपियों में से एक बिहार का जबकि 2 आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। फिलहाल आरोपियों को कोटा की कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ट्रांजिट रिमांड में लेगी। मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम कोटा पहुंची है।एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से जुड़े मामले में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। इस मामले में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और राजस्थान पुलिस ने तीन लोगों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों को (12939) पुणे–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से पकड़ा गया। कोटा पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक थे। इनमें रेहान मुख्य आरोपी था, जिसने बाद में दोनों अन्य आरोपियों से संपर्क किया था।रविवार की शाम को मुंबई के जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर तीन अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। वह अपनी कार से जा रहे थे, तभी बिल्कुल करीब से उनपर फायरिंग की गई। हालांकि इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर समेत 2 लोग घायल हो गए हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और घटना की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक टाइगर श्रॉफ की कार पर 7 राउंड फायरिंग की गई है। इस घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे, जिन्हें अब कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े जाने की जानकारी मिली है।
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा गया

