Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
मुंबई के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने मुस्कान की बच्ची की परवरिश और उसके पालन-पोषण की जिम्मेदारी उठाने की इच्छा जताई -
Breaking
Wed. Oct 21st, 2026

मुंबई के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने मुस्कान की बच्ची की परवरिश और उसके पालन-पोषण की जिम्मेदारी उठाने की इच्छा जताई

फैजान अंसारी ने अदालत को एक पत्र लिखा है, वही अभियोजन के सरकारी वकील से मिलकर राधा की परवरिश करने की इच्छा जाहिर की है। उनका कहना है कि वह राधा की शिक्षा, इलाज, कपड़ों और अन्य जरूरतों का खर्च उठाने के लिए आज से ही तैयार हैं। उन्होंने बच्ची के भविष्य को सुरक्षित बनाने और उसे बेहतर माहौल में बड़ा करने की इच्छा भी जताई है। फैजान ने आवेदन के साथ अपनी आर्थिक स्थिति का विवरण भी प्रस्तुत किया है।मेरठ के चर्चित सौरव मर्डर केस में मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को जिला जज ने फांसी की सजा सुनाई थी। इसके बाद जेल में बंद मुस्कान को अपनी गोद में खेल रही 10 माह बेटी की चिंता सता रही है। मुस्कान ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और फिर उसके टुकड़े करके नीले ड्रम में भरकर पैक कर दिया था। इस मामले में दोनों दोषियों को मौत की सजा मिली है, जिसके बाद से मुस्कान अपनी बेटी राधा के भविष्य को लेकर चिंता में है। अब मुंबई के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने मुस्कान की बच्ची की परवरिश और उसके पालन-पोषण की जिम्मेदारी उठाने की इच्छा जताई है। इस संबंध में वह मेरठ पहुंचे और जिला जज की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बच्ची की देखभाल की अनुमति मांगी है।मुस्कान की बेटी राधा का जन्म जेल में हुआ है और वह अभी महज 10 महीने की है। फैजान का कहना है कि इतनी छोटी उम्र में बच्ची की देखभाल और भविष्य को लेकर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। वह चाहते हैं कि राधा को बेहतर परवरिश मिले और उसकी पढ़ाई-लिखाई पर किसी तरह का प्रतिकूल असर न पड़े।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *