मुंबई से प्रकाशित समाचार पत्र हिंद समर्थन की संपादक एवं सेवन सोल्जर फाउंडेशन की प्रेसिडेंट उजमा शकील खान ने दीपावली के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली खुशियों, प्रेम, आपसी भाईचारे और सद्भाव का त्योहार है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर तथा बुराई से अच्छाई की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उजमा शकील खान ने कहा कि भारत की खूबसूरती उसकी गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द में है। सभी धर्मों के त्योहार हमें एक-दूसरे के करीब लाने और मिलजुलकर रहने का संदेश देते हैं।

