कांग्रेस का दावा है कि अब संगठन सृजन के तहत पार्टी ने अपने आप को संगठनात्मक तौर पर ग्राउंड पर और मजबूत किया है। लिहाजा उनकी दावेदारी 200+ सीट पर होनी चाहिए। कांग्रेस का कहना है कि उनकी कोशिश है कि 15 नवंबर तक सीट शेयरिंग पर चर्चा पूरी कर ली जाए ताकि उम्मीदवारों को प्रचार का पर्याप्त समय मिले।जानकारी के अनुसार, 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों के आधार पर कांग्रेस ने सीटों की पहचान की है, जहां पर कांग्रेस का विधानसभा के आधार पर प्रदर्शन बेहतर था। कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा के नतीजों के आधार पर A, B, C, और D कैटेगरी बनाई है जिसके आधार पर सीट कांग्रेस की तरफ से आइडेंटिफाई की गई है। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर राजनीतिक दलों में सरगर्मियां तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू हो गई है। सपा के साथ गठबंधन में कांग्रेस 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने 200 से ज्यादा सीटों की लिस्ट समाजवादी पार्टी को सौंपी है, जिस पर कांग्रेस ने अपनी दावेदारी की बात कही है।
यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत शुरू—कांग्रेस ने 200 से ज्यादा सीटों की लिस्ट समाजवादी पार्टी को सौंपी

