मंतशा कानपुर के इखलाक नगर की रहने वाली थी। मां संजना के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब पांच बजे बेटी दिवाली की खरीदारी करने चकेरी के लालबंगला बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। शाम सात बजे के आसपास उसका मोबाइल बंद हो गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्नाव के गंगाघाट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अगले दिन शव मिलने की सूचना ने परिवार की उम्मीदों को मातम में बदल दिया।कानपुर में दिवाली की खरीदारी करने निकली 26 साल की बॉक्सिंग खिलाड़ी की हत्या से सनसनी फैल गई। घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली बॉक्सर और जिम ट्रेनर मंतशा कुमारी अचानक लापता हो गई। परिवार ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मोबाइल फोन भी बंद हो गया। आखिरकार परिजनों ने उन्नाव के गंगाघाट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार को पुलिस को एक युवती का शव मिला। शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान मंतशा के रूप में की। बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां ने बेटी के बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पिता ने भी जिम में आने वाले एक युवक पर शक जताया है।पिता प्रेम कुमार के मुताबिक, जिम में ट्रेनिंग लेने आने वाले एक युवक से मंतशा की बातचीत होती थी। बेटी की तबीयत खराब होने पर वह युवक कई बार अस्पताल में भी उसे देखने पहुंचा था। अब परिवार ने उसी युवक पर संदेह जताया है। मां ने बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी की भूमिका या हत्या की वजह की पुष्टि नहीं की है।

