भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन पर फैंस जश्न मना रहे हैं, वहीं ‘फौजी’ के मेकर्स ने एक जबरदस्त टीजर रिलीज़ करते हुए फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। इस टीजर में प्रभास एक निडर सैनिक के रूप में नजर आ रहे हैं, जो भारत की आजादी की लड़ाई के दौर में अंग्रेजों के खिलाफ बगावत करता दिखाई देता है।
प्रभास बिना किसी शक भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार और सच्चे बॉक्स ऑफिस फ्रेनोमैनन हैं। प्रभास ने ब्लॉकबस्टर फिल्मों और रिकॉर्ड तोड़ने वाले नंबर्स के साथ दुनिया भर में जबरदस्त फैन बेस बनाया है। इस तरह से वह अपने अनमैच्ड स्क्रीन प्रेजेंस और मास अपील के साथ सिल्वर स्क्रीन पर राज कर रहे हैं। ऐसे में अब सुपरस्टार अपने अगले ग्रैंड सिनेमैटिक स्पेक्टिकल हिस्टोरिकल ड्रामा फौजी की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में वह एक दमदार, इंटेंस और बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वाले हैं।
ऐसे में आज प्रोजेक्ट के इर्द-गिर्द एक्साइटमेंट नई ऊंचाइयों को छू रही है क्योंकि मेकर्स ने सुपरस्टार के बर्थडे के मौके पर नया टीजर जारी किया है। वीडियो की शुरुआत एक दिलचस्प टोन से होती है और झलक देखने मिलती है बर्लिन की जहां पर एडॉल्फ हिटलर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बीच ब्रिटिश द्वारा भारत में किया जा रहे जुर्म पर गंभीर चर्चा हो रही होती है। टीजर के आगे बढ़ने के साथ ब्रिटिश साम्राज्य में दहशत फैलाने वाले एक अकेले विद्रोही योद्धा की झलक देखने मिलती है।
भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार के इंटेंस लुक से लेकर कमाल के एक्शन सीन के साथ सामने आया यह टीजर, अब इंटरनेट पर एक्साइटमेंट की लहर पैदा कर रहा है और फैंस के बीच इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।
दमदार टीजर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है:
“पेश है डीक्लासिफाइड फाइल नंबर 25 – #Fauzi
थिएटर्स में 19 मार्च 2027।”
हनु राघवपुड़ी के डायरेक्शन में बनी ‘फौजी’ को माइश्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है और टी-सीरीज फिल्म्स द्वारा प्रेजेंट किया जा रहा है। फिल्म के प्रोड्यूसर नवीन येरनेनी, वाई रवि शंकर और भूषण कुमार हैं। ‘फौजी’ 3 दिसंबर, 2026 को वर्ल्डवाइड थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है।

