Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
खुद की गर्दन भी काटने की कोशिश _पति ने ससुराल पहुंचकर पत्नी की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया -
Breaking
Sun. Nov 8th, 2026

खुद की गर्दन भी काटने की कोशिश _पति ने ससुराल पहुंचकर पत्नी की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया

मुरादाबाद से ये घटना सामने आई है .पति ने अपनी ससुराल पहुंचकर पहले पत्नी की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया और फिर उसी हथियार से खुद का गला काटने की कोशिश की। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।मामला नागफनी थाना क्षेत्र के दसवां घाट का है। जानकारी के मुताबिक, कटघर थाना क्षेत्र के करूला निवासी तौकीर की शादी फरीन से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। तौकीर दिल्ली में काम करता है। जब भी वह काम के सिलसिले में दिल्ली जाता था, तो फरीन को उसके मायके छोड़ जाता था। पिछले कुछ दिनों से फरीन अपने मायके में ही रह रही थी। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे तौकीर अपनी ससुराल पहुंचा। वहां उसने धारदार हथियार से पत्नी फरीन की गर्दन पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने उसी हथियार से अपनी गर्दन भी काट ली। अचानक हुई इस घटना से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। दोनों को खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

फरीन के मुताबिक, दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की थी। उसने बताया कि तौकीर नशे का आदी है और अक्सर उसे छोड़ देने की धमकी देता रहता था। फरीन का कहना है कि घटना वाले दिन दोनों के बीच कोई झगड़ा भी नहीं हुआ था। इसके बावजूद तौकीर ने पहले उस पर हमला किया और फिर खुद को भी घायल कर लिया।एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि तौकीर कटघर थाना क्षेत्र के करूला का रहने वाला है। वह शनिवार दोपहर करीब दो बजे नागफनी थाना क्षेत्र के दसवां घाट स्थित अपनी ससुराल पहुंचा था। वहां पत्नी से विवाद के बाद उसने पहले फरीन को घायल किया और फिर खुद की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर लिया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तौकीर के नशे का आदी होने की बात सामने आई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *