सीएम रेखा गुप्ता ने अपने आधिकारिक X पर किए गए पोस्ट में बताया- “दिल्ली नगर निगम के MTS पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों के लिए ‘समान कार्य, समान वेतन’ के निर्णय पर आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। इस निर्णय से लगभग 4,000 कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। चाहे हमारी आशा और आंगनबाड़ी बहनों के मानदेय में वृद्धि हो या नर्सिंग इंटर्न के मासिक स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, हमारी सरकार हर उस हाथ को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो दिल्ली की सेवा में जुटा है। सभी MTS भाई-बहनों को हृदय से बधाई। आप इसी लगन और समर्पण के साथ दिल्ली की सेवा करते रहें। आपके सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हमारी सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है।” बता दें कि इस मौके पर दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही, उपमहापौर मोनिका पंत, दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शक्रवार को MCD के MTS (पब्लिक हेल्थ) कर्मचारियों के लिए आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में भाग लिया। बता दें कि रेखा गुप्ता की सरकार ने फैसला किया है कि MTS कर्मचारियों को अब न्यूनतम 18,000 रुपये मासिक वेतन के साथ महंगाई भत्ता भी मिलेगा। समान कार्य के लिए समान वेतन सुनिश्चित करने के इस फैसले से लगभग 4,000 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने MCD के MTS (पब्लिक हेल्थ) कर्मचारियों के हितों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई.सीएम रेखा ने इस दौरान सरकारी कर्मचारियों को शासन का चेहरा बताया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को लोगों से विनम्रता एवं संवेदनशीलता से व्यवहार करना चाहिए। सीएम रेखा ने कहा- “जनता से जुड़े काम में लगे कर्मचारी सरकार का चेहरा होते हैं और उनका व्यवहार ही जनता के बीच सरकार की छवि बनाता है। नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना और उनके साथ सम्मानपूर्वक पेश आना प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने MCD के MTS (पब्लिक हेल्थ) कर्मचारियों के लिए समान कार्य के लिए समान वेतन सुनिश्चित करने का निर्णय लिया

