आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव ने जानकारी दी कि उनकी आजम खान से बड़ी लंबी बात हुई है। अखिलेश ने कहा- सच्चाई कभी न कभी तो उजागर होगी। जब उजागर होगी तो उनको समाज, देश, कानून को जवाब देना होगा। रामपुर की भावना को मार दिया गया। यहां राम राज्य की भावना को मारा जा रहा है। आजम खान जी सामाजिक न्याय आये, उसी दिशा में काम कर रहे है। आजम थे, आजम हैं, आजम रहेंगे। इतना अन्याय किसी परिवार के ऊपर नहीं हुआ होगा, किसी पॉलिटिकल परिवार के ऊपर इतना अन्याय नहीं हुआ होगा, जितना आजम खान साहब के परिवार के ऊपर हुआ है। और अन्याय करने वाले कौन हैं? करप्ट अधिकारी फर्जी मुकदमा करते है। अब तो वो भी उनका साथ छोड़ रहे हैं। आजम खान जी का जो सपना था यूनिवर्सिटी का, उसे समाजवादी पार्टी पूरा करेगी।उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल जमीन पर उतर चुके हैं और अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने रामपुर जेल पहुंचे हैं। जेल में आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने उनसे हमदर्दी दिखाई है। अखिलेश यादव ने कहा है कि इतना अन्याय किसी परिवार के ऊपर नहीं हुआ होगा जितना आजम खान के परिवार पर हुआ है।आजम खान से मुलाकात करने के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा- समाजवादी पार्टी का लक्ष्य साफ है। हमारा सीधा मकसद भारतीय जनता पार्टी को हराना है, और समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता इसे हासिल करने के लिए काम करने को तैयार है। बीजेपी नेताओं को लगता है कि इस बार उनका पूरी तरह सफाया होने वाला है। बीजेपी को न सिर्फ हार का सामना करना पड़ेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश की जनता इस पार्टी को राज्य से हमेशा के लिए खत्म कर देगी। आपने 2024 के चुनावों के नतीजे देख लिए हैं। 2027 में, हमारा फोकस PDA, सामाजिक न्याय और सच्चाई पर होगा।
अखिलेश यादव ने कहा – इतना अन्याय किसी परिवार के ऊपर नहीं हुआ होगा जितना आजम खान के परिवार पर हुआ

