कानपुर में चोरी के आरोप में पकड़े गए दोनों आरोपियों को लेकर पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमेठी निवासी विकास यादव (21) और बाबूलाल (50) के रूप में हुई है। विकास कारखाने में करीब छह महीने से काम कर रहा था। इस दौरान उसे वहां चांदी के कामकाज और प्रोसेसिंग की प्रक्रिया की जानकारी हो गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि कारखाने से चांदी गायब होने की घटना में विकास की मुख्य भूमिका थी। काम के दौरान हासिल जानकारी का फायदा उठाकर उसने चोरी की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।कानपुर शहर में एक कारखाने में काम करने के दौरान मिली जानकारी का फायदा उठाकर चांदी चोरी करने वाले कर्मचारी की करतूत का चकेरी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चांदी प्रोसेसिंग कारखाने से करीब 18 किलो चांदी चोरी होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 15 किलो 140 ग्राम चांदी पाउडर बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी पिछले करीब छह महीने से कारखाने में काम कर रहा था और उसे चांदी की प्रोसेसिंग से जुड़ी प्रक्रिया की अच्छी जानकारी थी। इसी जानकारी का इस्तेमाल कर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद माल को ठिकाने लगाने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस की जांच ने आरोपियों की योजना पर पानी फेर दिया।चकेरी थाना क्षेत्र स्थित चांदी प्रोसेसिंग कारखाने से करीब 18 किलो चांदी चोरी होने की शिकायत 12 अक्टूबर को पुलिस से की गई थी। इतनी बड़ी मात्रा में चांदी चोरी होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपियों तक पहुंचने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसके साथ ही सर्विलांस की मदद से संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जाने लगी। जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने के सुराग मिलने लगे।
