एम्स के मुताबिक, हादसे के बाद 11 लोगों को जय प्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर लाया गया। इनमें से पांच को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक घायल के एक अंग की सर्जरी की गई, जबकि मामूली रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को लगातार दूसरे दिन घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर के पास स्थित सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा एक्शन लिया है। हादसे के बाद लापरवाही को लेकर MCD के 5 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए अधिकारियों में MCD के डिप्टी कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर, अस्सिटेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर शामिल हैं।इन 5 अधिकारियों पर गिरी गाज
राकेश कुमार- डिप्टी कमिश्नर, साउथ जोन
रणवीर सिंह- सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, साउथ जोन
ललित कुमार गोयल- एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, साउथ जोन
सुनील चौहान- असिस्टेंट इंजीनियर, साउथ जोन
आशीष कुमार- जूनियर इंजीनियर
MCD के डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड.सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा एक्शन लिया

