Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
प्यार में पड़ने की फीलिंग को सेलिब्रेट करता है हार्डी संधू का नया गाना ‘स्टक ऑन यू’ -
Breaking
Sat. Sep 5th, 2026

प्यार में पड़ने की फीलिंग को सेलिब्रेट करता है हार्डी संधू का नया गाना ‘स्टक ऑन यू’

ज़िंदगी में प्यार न हो तो कभी-कभी सब कुछ थोड़ा अधूरा सा लगता है। और जब किसी पर दिल आ जाए, तो छोटी-छोटी बातें भी खास लगने लगती हैं। किसी की तरफ पूरी तरह खिंचे चले जाने और हर वक्त उसी के ख्यालों में खोए रहने वाली इसी खूबसूरत फीलिंग को हार्डी संधू अपने नए गाने ‘स्टक ऑन यू’ में बखूबी कैप्चर कर रहे हैं।

रोमांटिक और मेलोडियस गानों के लिए पहचाने जाने वाले हार्डी एक बार फिर ऐसा ट्रैक लेकर आए हैं, जो प्यार के उस शुरुआती फेज़ की कहानी कहता है, जब कोई शख्स हर वक्त आपके दिमाग में रहता है और उसकी हर अदा, हर बात कुछ ज्यादा ही स्पेशल लगने लगती है। गाने को ऑडियंस का भी खूब प्यार मिल रहा है और यह 42 लाख से ज्यादा व्यूज़ पार कर चुका है, जो इसकी बढ़ती पॉपुलैरिटी का सबूत है।

म्यूज़िक वीडियो में हार्डी संधू और हिया बाजवा की केमिस्ट्री भी खूब ध्यान खींचती है। दोनों की फ्रेश और यूथफुल बॉन्डिंग गाने के रोमांटिक मूड को और मज़ेदार बना देती है। मॉडर्न साउंड, ईज़ी-गोइंग वाइब और फील-गुड एनर्जी से भरपूर ‘स्टक ऑन यू’ उन गानों में से है, जो मूड को बिना किसी एक्स्ट्रा एफर्ट के रोमांटिक बना दें।

कुंवर मेहता, रोहित पांडे, भरत और समद खान द्वारा कंपोज़ किए गए इस गाने के बोल कुंवर मेहरा, रोहित पांडे और रोहित सिंह भाऊ ने लिखे हैं। गाने में मॉडर्न साउंड का टच है, जो हार्डी के सिग्नेचर मेलोडियस अंदाज़ के साथ खूबसूरती से घुल-मिल जाता है।

अगर आपकी प्लेलिस्ट में एक ऐसा फ्रेश रोमांटिक ट्रैक होना चाहिए, जो किसी के ख्यालों में खो जाने वाली उस एक्साइटिंग फीलिंग को बयां करे, तो ‘स्टक ऑन यू’ को प्लेलिस्ट में जगह देना तो बनता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *