सुनील पाल ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के लेटेस्ट एपिसोड में अर्चना पूरन सिंह और उनके परिवार के बारे में की गई टिप्पणियों पर आपत्ति जताई। सुनील पाल ने अभिनेत्री के पति परमीत सेठी और बेटों आर्यमान सेठी और आयुष्मान सेठी का जिक्र किया और शो में किए गए कमेंट्स पर नाराजगी जाहिर की। जानकारी के लिए बता दें कि शो में समय रैना ने अर्चना का मजाक बनाया और परमीत और उनके बेटों आयुष्मान और आर्यमन को “बेरोजगार” कहा था, जिस पर अप सुनील पाल ने नाराजगी जताई है।सुनील पाल ने कहा कि वह अर्चना पूरन सिंह को गुरू मानते हैं और इस तरह उनके परिवार का अपमान उन्हें बिलकुल पसंद नहीं आया। अपने वीडियो मैसेज में सुनील पाल कहते हैं- ‘हम तो आपको गुरू मानते हैं, पर लेटेंट में जा कर आपने जो अपने परिवार को शामिल किया था, उनका जो अपमान हुआ है, वो आपके मेरे जैसे फैन, हमसे सहा नहीं गया। हमें बहुत बुरा लगा। अर्चना जी, पैसे के लिए या किसी तरह के प्रलोभन के लिए आपको इस तरीके की जगह पर जाना बंद कर देना चाहिए। लेटेंट में आपके बच्चों को नल्ला कहा गया, पति को बेरोजगार कहा गया, तो बुरा लगा। सच में बहुत बुरा लगा।’

