मुंबई : मिर्जापुर द मूवी के एल्बम लॉन्च के मौके पर अली फजल से लेकर पंकज त्रिपाठी. रवि किशन.दिव्येँदु.श्वेता त्रिपाठी समेत तकरीबन सभी कलाकार मौजूद रहे. मंच पर वह कई गीतों पर झूमे और उन्होंने एक्टिंग से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए . पंकज त्रिपाठी जो कि एक बेहतरीन कलाकार हैं और अपने बोलने के अंदाज के लिए मशहूर हैं उन्होंने भी अपने अंदाज में वहां पर काफी कुछ कहा तो प्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन ने जमकर डांस कर सभी का दिल जीत लिया. इस फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों ने मंच पर अपने दिल की बात कही और कई ने एक्टिंग से जुड़े अपने अनुभव के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया.
मिर्जापुर द मूवी के ग्रैंड एल्बम लॉन्च पर पहुंचे सभी कलाकार. एक्टिंग से जुड़े अपने अनुभव किए साझा

