Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
मौज-मस्ती और गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए लूट की योजना बनाई,गिरफ्तार -
Breaking
Sun. Aug 30th, 2026

मौज-मस्ती और गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए लूट की योजना बनाई,गिरफ्तार

मामला भोजीपुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल और भारत रत्न के रूप में हुई है। वारदात में शामिल उनका साथी शिवम अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि मौज-मस्ती और अपनी गर्लफ्रेंड के खर्च पूरे करने के लिए ऐसा किया .बरेली में मौज-मस्ती और गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने की चाहत दो भाइयों को सलाखों के पीछे ले गई। दोनों ने पहले सवारी बनकर ऑटो बुक किया और फिर रास्ते में सुनसान जगह देखकर चालक पर हमला कर दिया। सिर पर वार करने के बाद गमछे से उसका गला कस दिया और घायल हालत में सड़क किनारे छोड़कर ऑटो लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनका तीसरा साथी अभी फरार है।पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त की रात तीनों आरोपी सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां उन्होंने ऑटो चालक सग्गन से जादौपुर जाने के लिए 500 रुपये में ऑटो बुक किया। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद आरोपियों ने रास्ता बदलवा दिया। सुनसान इलाका आते ही पीछे बैठे युवकों ने चालक पर हमला कर दिया। आरोपियों ने चालक के सिर पर लोहे जैसी भारी वस्तु से वार किया। इसके बाद गमछे से उसका गला कस दिया। हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर गिर पड़ा। आरोपी उसे वहीं छोड़कर ऑटो लेकर भाग निकले।

लूटे गए ऑटो को लेकर आरोपी सेमीखेड़ा पहुंचे और उसे अपनी दुकानों के अंदर छिपा दिया, ताकि पुलिस को उसकी भनक न लगे। पुलिस के मुताबिक रविवार तड़के दोनों भाई ऑटो को किसी दूसरी जगह ले जाकर ठिकाने लगाने की तैयारी में थे। इसी दौरान पुलिस को आरोपियों के बारे में जानकारी मिली और सेमीखेड़ा-बरौर रोड पर पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर दी गई। पुलिस ने मौके से दोनों भाइयों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से लूटा गया ऑटो बरामद कर लिया गया। इसके अलावा एक अवैध तमंचा और तीन कारतूस भी पुलिस ने बरामद किए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *