कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने व्यापारियों के नुकसान की आशंका पर सवाल उठाते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा बीजेपी इसी तरह काम करती है। वह अपने ही लोगों से ऐसे पत्र लिखवाती है। अगर ऐसी कोई चिंता थी, तो क्या पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी?’दिल्ली में 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली से 10,000 करोड़ रुपये के संभावित कारोबारी नुकसान की आशंका पर राशिद अल्वी ने बीजेपी पर आरोप लगाए। राजेंद्र पाल गौतम ने दावा किया कि रैली के बाद बाजारों में कारोबार बढ़ेगा।दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर सियासत तेज हो गई है।अल्वी ने आगे सवाल किया कि जब 1 नवंबर के कार्यक्रम के लिए इजाजत मांगी गई थी, तो पुलिस ने इसकी मंजूरी क्यों दी? उन्होंने कहा कि रैली की तारीख तय करने और कार्यक्रम आयोजित करने से पहले इजाजत ली गई थी। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि बीजेपी जानती है कि इस रैली में देशभर से बड़ी संख्या में लोग शामिल होने वाले हैं, इसी वजह से बीजेपी डरी हुई है।दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर सियासत तेज हो गई है। व्यापारियों की ओर से रैली के कारण 10,000 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका जताए जाने पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी और पार्टी के दिल्ली प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने प्रतिक्रिया दी है। राशिद अल्वी ने इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरते हुए आरोप लगाया कि यह बीजेपी के काम करने का तरीका है। वहीं, राजेंद्र पाल गौतम ने दावा किया कि रैली में लाखों लोग शामिल होंगे और इससे बाजारों में कारोबार बढ़ेगा।
राशिद अल्वी ने आरोप लगाया –बीजेपी अपने लोगों से नुकसान की आशंका वाले पत्र लिखवाती है

