पुलिस के अनुसार महिला इंदौर की रहने वाली है और पिछले कुछ वर्षों से अपने परिवार से अलग रह रही है। उसकी कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए उज्जैन निवासी चक्रेश जैन से पहचान हुई थी। दोनों पहले भी एक-दो बार मिल चुके थे। महिला की शिकायत के मुताबिक सोमवार रात वह बस से इंदौर से उज्जैन पहुंची। इंदौर रोड पर मेघदूत होटल के पास उतरने के बाद वह चक्रेश की कार में बैठ गई। दोनों कुछ समय तक कार में घूमे और फिर कॉफी पी। महिला का आरोप है कि कॉफी पीने के बाद उसे चक्कर आने लगे और उसकी हालत बिगड़ने लगी।महिला ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि कुछ देर बाद कार में एक अन्य व्यक्ति भी बैठ गया। इसके बाद उसके साथ मारपीट और यौन उत्पीड़न किया गया। महिला का दावा है कि बाद में कार में कुछ और लोग भी सवार हुए, जिन्होंने भी महिला के साथ गलत किया। उसने अपने प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक का डंडा डालने और कपड़े फाड़ने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। महिला के मुताबिक घटना के बाद उसे इंदौर में अरविंदो अस्पताल के पास छोड़ दिया गया। हालांकि आरोपियों की संख्या और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है। महिला के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।घटना के बाद महिला ने उज्जैन के नानाखेड़ा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया और दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महिला ने अपनी शिकायत में जिन घटनाओं का जिक्र किया है, उनकी जांच की जा रही है। मामले में आरोपियों की भूमिका और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों का सत्यापन किया जाएगा। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।इंदौर की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती होने के बाद वह उज्जैन में एक व्यक्ति से मिलने पहुंची थी। आरोप है कि मुलाकात के दौरान उसे कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया और इसके बाद चलती कार में उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया। महिला ने कई लोगों पर वारदात में शामिल होने, मारपीट करने और उसके साथ जबरदस्ती करने के आरोप लगाए हैं। मामले में उज्जैन के नानाखेड़ा थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
उज्जैन में इंदौर की महिला ने इंस्टाग्राम पर मिले युवक पर कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया

