पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद मलबे से 45 वर्षीय मुकेश कुमार, उनकी बेटी काजल (20), माया (17), नीतू (7) और पल्लवी (5) को बाहर निकाला गया। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इलाज के दौरान मुकेश कुमार, माया, नीतू और पल्लवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल काजल की हालत गंभीर बताई गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हैलट अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में रविवार को बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हो गया।मकान के मलबे में एक ही परिवार के पांच सदस्य दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही साढ़ थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची।करीब दो घंटे तक चले राहत और बचाव अभियान के बाद मलबे में दबे सभी पांच लोगों को बाहर निकाल लिया गया। सभी को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने परिवार के चार सदस्यों को मृत घोषित कर दिया, जबकि हादसे में घायल 20 वर्षीय काजल को बेहतर उपचार के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। डीसीपी ने हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की पुष्टि की है।

