उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मदरसों में साइंस और टेक्नोलॉजी भी पढ़ाना आज के समय की ज़रूरत है वरना बच्चे पिछड़ जाएंगे। सीएम धामी ने कहा कि कुछ विपक्षी दल उनकी सरकार के बारे में कन्फ्यूजन फैलाते हैं, उसे मुस्लिम विरोधी बताते हैं। लेकिन हकीकत ये है कि उनकी सरकार अवैध काम करने वालों के खिलाफ एक्शन लेती है, कानून के मुताबिक चलने वालों के खिलाफ नहीं।दरअसल, इसी साल 1 जुलाई को उत्तराखंड सरकार ने मदरसा शिक्षा बोर्ड को भंग करके अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया। इसके तहत उत्तराखंड में मदरसों का रजिस्ट्रेशन जरूरी है। इसी अथॉरिटी ने नया सिलेबस बनाया और मदरसों में भी NCERT का सिलेबस लागू किया गया। साइंस, मैथ्स, सोशल साइंस और इंग्लिश की पढ़ाई को अनिवार्य कर दिया।

