मुंबई :वारिस पठान ने AIMIM को बीजेपी की बी-टीम बताए जाने पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह आरोप गलत है। AIMIM बीजेपी को हराने के लिए प्रयास कर रही है और बीजेपी को हराकर रहेगी।AIMIM नेता वारिस पठान ने आसिम वकार के कांग्रेस में शामिल होने पर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि राजनीति में हर व्यक्ति को अपनी राजनीतिक दिशा तय करने का अधिकार है। असीम वकार के AIMIM छोड़ने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पार्टी को असदुद्दीन ओवैसी और अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। पार्टी आगे भी बढ़ेगी और तरक्की करेगी। किसी व्यक्ति के रहने या पार्टी छोड़ने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

