राजकुमार संतोषी ने अपनी 1994 की फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ की दुनिया पर आधारित एक और प्रोजेक्ट की भी पुष्टि की है। ‘अदा अपनी अपनी’ नाम की इस फिल्म में कहानी बिल्कुल नई होगी, लेकिन ओरिजिनल फिल्म की कॉमेडी और एडवेंचर वाले एलिमेंट इसमें भी होंगे। PTI को दिए एक इंटरव्यू में संतोषी ने कहा, ‘सनी और मैं कुछ कहानियों पर काम कर रहे हैं और जल्द ही हम इसके बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे। फिल्म में भरपूर एक्शन है। इसका नाम घातक घुस के मारेगा है। यह कोई सीक्वल नहीं है, लेकिन किरदार वही है जैसे बनारस वाला किरदार था।घातक घुस के मारेगा’ फिल्ममेकर संतोषी और सनी देओल के बीच एक और कोलैबोरेशन है। इससे पहले वे ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। संतोषी ने यह भी वादा किया है कि नई फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ सनी के किरदार से जुड़ी इमोशनल गहराई भी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट में एक्शन, दमदार डायलॉग और भरपूर इमोशन होंगे, जो उन्हें लगता है कि एक्टर के फैंस को पसंद आएंगे। फिल्ममेकर ने आगे कहा, ‘सनी के फैंस खुश होंगे, क्योंकि इस नई फिल्म में एक्शन, दमदार डायलॉग और इमोशन हैं। इस फिल्म के अलावा सनी के साथ दो-तीन और कहानियों पर भी काम चल रहा है। जैसे एक फिल्म में सनी अमेरिका में एक सरदार के रोल में हैं, जो एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है।
‘बंटवारा 1947’ के बाद अब सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने ‘घातक घुस के मारेगा’ के लिए हाथ मिलाया

